एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 15 सितंबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sun, 15 Sep 2024 02:05 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क फायदेमंद और सम्मानजनक साबित हो सकते हैं। उनके साथ समय बिताने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अटके हुए अधिकांश काम पूरे हो सकते हैं। आपके अपने कुछ मित्रों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप उनकी बातों पर भरोसा न करें और अपनी दक्षता के आधार पर सभी निर्णय लें। किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान और मानहानि होने की भी आशंका है। कुछ समय ऐसे लोगों के साथ बिताएं जिन्हें बिजनस से जुड़ी जानकारी है। आप अपने काम की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

● चौबोली की प्रेम कहानी

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन  फायदेमंद और सुखद साबित हो सकता है। इसलिए ध्यान केंद्रित करें और अपने काम पर ध्यान दें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। बच्चों के दोस्तों और घर में उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। उनसे नाराज होने के बजाय शांति से काम लें। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ा सुधार होने लगेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है। मौसम में बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों को आपकी काबिलियत नजर आएगी। इसलिए लोगों की चिंता न करें, अपने कामों पर ध्यान दें। यदि आप कोई सफलता हासिल करते हैं, तो लोग आपके पक्ष में आएंगे। कभी-कभी आपका मन विचलित हो जाता है। इसलिए अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। विजय प्राप्त होगी और अहंकार से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य आज आपके पक्ष में काम कर रहा है। आज आप जो काम हाथ में लेंगे वह ठीक से पूरा होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुसार कुछ सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। सावधान रहें कि वित्तीय मामलों में काम करते हुए हिसाब में किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें। किसी भी दस्तावेज या कागजी मामलों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। व्यापार में निर्माण से जुड़े कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन घर में खास रिश्तेदारों के आने की वजह से व्यस्त रहेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रयास में सफल होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें। अपने क्रोध और आवेगों पर नियंत्रण रखें। आपका शांत और संयमित स्वभाव आपका सम्मान बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी। बाद में आप रिलैक्स हो जाएंगे।

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोशिश करते रहो तो आपके अधिकांश काम सही होंगे। मन शांत हो जाएगा। सकारात्मक प्रगति के लोगों के साथ संबंधों में वृद्धि होगी। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज अपना अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे।

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अधिकांश समय घर की साज-सज्जा और रखरखाव संबंधी कार्यों और खरीदारी में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आपके लिए जीवन रक्षक का काम करेगा। किसी प्रॉजेक्ट में अपनी इच्छा के अनुसार सफलता नहीं मिलने पर विद्यार्थियों को निराशा होगी। हौसला बनाए रखें और प्रयास करते रहें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। तमाम नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद फिलहाल कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पारिवारिक जीवन में सुखमय वातावरण बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलने से राहत महसूस कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यावहारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। सावधान रहें कि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप समस्या को और खराब कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है।

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन चिंता न करें और अपने मन के अनुसार कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आपको निश्चित सफलता मिल सकती है। आगे बढ़ें और सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। इसलिए कुछ नकारात्मक गतिविधि वाले लोग आज आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। घर में बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। व्यापार में आज ग्रहों की स्थिति आपको शुभ समय दे सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद हो सकता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास और दक्षता से स्थिति को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करेंगे। सफलता भी मिलेगी। यदि किसी प्रकार की संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज उस पर ध्यान दें। बाहरी लोगों और दोस्तों की सलाह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए उनकी बातों पर विश्वास न करें और अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। कार्यों के प्रति अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेने वाली गतिविधि से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी वित्तीय योजनाओं को साकार करने का सही समय है। इसलिए प्रयास करते रहें और सफलता प्राप्त करें। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अच्छा चल रहा है। सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से योगदान देंगे। किसी भी तरह की नेगेटिविटी से बचें। आपका कोई राज सार्वजनिक हो सकता है। आप किसी के नेगेटिव प्लान के शिकार भी हो सकते हैं। लोग बाजार में आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों में भागीदार को शामिल करें।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। कोई अटकी हुई जमीन-जायदाद का लेन-देन करने में भी सफलता मिलने के योग हैं। किसी खास से मुलाकात आपको काफी खुश कर सकती है। मन में कुछ अप्रत्याशित संभावनाओं का भय बना रहेगा, लेकिन यह केवल आपका संदेह है। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आपको उच्च अधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?
                                       ┄┅═════┅┄

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next