वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री लक्ष्मण राव नवाथे के कर कमलों से राजेंद्र नगर गणपति उत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

विज्ञापन

गणपति उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित, 14 से 26 सितंबर तक भव्य स्तर पर होगा आयोजन

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने का लिया संकल्प

इंदौर. सिद्धि विनायक गणपति मंदिर, तरुण मंच, महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, आध्यात्मिक साधना मंडल और 20 से भी अधिक सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं एवं रहवासी संघ के सहयोग से राजेंद्र नगर क्षेत्र में भव्य स्तर पर गणेशोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। रविवार की शाम गणेशोत्सव आयोजन की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन समारोह एवं आयोजन की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक राजेंद्र नगर श्री राम मंदिर में संपन्न हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री लक्ष्मण राव नवाथे, आयोजन समिति की अध्यक्ष अंजली भागवत, सचिव मिलिंद बुगदे , पार्षद प्रशांत बडवे एवं गणमान्य नागरिकों के कर कमलों से आमंत्रण पत्रिका का विमोचन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित कर आयोजन निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। 

बैठक की शुरुआत में संयोजक प्रशांत बडवे ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे क्षेत्र के प्रत्येक घर में संपर्क कर रहवासियों को गणपति उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दें एवं आयोजन से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का प्रयत्न करें। 

श्री लक्ष्मण राव नवाथे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गणेशोत्सव जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। लोकमान्य तिलक ने जिस उद्देश्य के गणेशोत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की उसी उद्देश्य को ले कर आज संघ भी कार्य कर रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष में गणेशोत्सव जैसे आयोजनों का महत्व और भी बढ़ जाता है जो समाज को एकजुट करने का संदेश देते हैं।

गणेशोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को विशाल शोभायात्रा के साथ गणेशजी की स्थापना के साथ होगी। 15 सितंबर को स्मिता मोकाशी और उनके शिष्यों द्वारा हिंदी मराठी भाव गीत एवं अभंग की प्रस्तुति होगी, 16 सितंबर को इंदौर के 11 सुप्रसिद्ध वाद्य वादकों द्वारा अपने वाद्यों पर फिल्मी गीत सुनाए जाएंगे संयोजन राजेश मिश्रा गुड्डू करेंगे । 19 सितंबर को देश की मशहूर गायिका सारिका सिंह पुराने दौर के सदाबहार नगमे प्रस्तुत करेगी करेगी। 20 सितंबर को नागपुर की संस्था नादब्रम्ह द्वारा युग प्रवर्तक डॉ हेडगेवार महानाट्य का मंचन लता मंगेशकर सभागृह में होगा।

21 सितंबर को मुंबई के गायक धनञ्जय महस्कर और केतकी चैतन्य द्वारा मराठी भावगीत, अभंग, नाट्य संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 सितम्बर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक, युवा पत्रकार और ओजस्वी वक्ता प्रदीप भंडारी का व्याख्यान होगा। आप दिमागी नक्सल और जेन झी विषय पर संबोधित करेंगे। 24 सितंबर को तरुण मंच द्वारा मै भारत हूं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। 26 सितंबर को सुगम गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले होगा।  बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

Sunil Paliwal-Anil Bagora

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook