एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 13 सितंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Wed, 13 Sep 2023 05:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • Paliwalwani.todayshoroscope13.September.2023

? मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे. आपको सबका पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे. लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता आपको कोई  गिफ्ट दे सकते हैं, इससे आप काफी खुश नजर आयेंगे. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों  के लिए आज का दिन फेवरेबल है. आज आपको किस्मत का साथ  मिलेगा. 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा अच्छा बीतेगा. आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढाई को लेकर चिंतित रहेंगे. आने वाले समय  को लेकर कुछ दुविधा मन में बनी रहेगी. आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. आज धार्मिक कार्यों में रूचि लेंने से मन हल्का रहेगा. कोई मनोकामना पूरी होगी. 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा. बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे. सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे. किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी. मन की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. भविष्य को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे. आपकी सकारात्मक सोच से आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे. 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए घूमने-फिरने में  बीत सकता है. इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से  बड़ा धन लाभ हो सकता है. आर्थिक  स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है. आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा. आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है. समाज में आपका सम्मान बढेगा. पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आयेगी. 

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ ही बितेगा. अपना फस्ट्रेशन पत्नी और बच्चों पर निकालेंगे. जिससे घर का माहौल तनाव पूर्ण रहेगा. आपका पैसा कहीं रुक सकता है. ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है, जिस वजह से जीवन साथी के साथ घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं. किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है. परिवारिक परेशानियां दूर होंगी.

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं. आपके किसी काम में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. आपको सफलता पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पडेगी. सेहत का ध्यान रखे.  

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे. आज  किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है. छोटी बात पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो सकता है. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है. मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है. बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है.  

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आज किसी भी काम को करते समय मन शांत रखना चाहिए. पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए. आज किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं. घरवालों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना अच्छा रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए. छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा. 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जिन्हें पूरा करने में आपको थोड़ी झुंझलाहट हो सकती है. दोस्तों से किसी  काम की प्लानिंग करेंगे. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज निपटाने में लगे रहेंगे. आपको बॉस का  सहयोग भी प्राप्त होगा. आपकी मेहनत रंग लायेगी.

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे. मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी. इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढानें में मदद करेंगा. आज मन में कुछ घबराहट हो सकती है, फिर भी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है. आज किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. 

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा. घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी. इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. थोड़ी मेहनत से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज  जॉब मिल सकती है. महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा. जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next