एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 9 जुलाई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Wed, 08 Jul 2026 08:53 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अचानक खर्च आ सकता है या बीमारी के उपचार के पीछे खर्च हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है. अपने उग्र स्वभाव पर आपको काबू रखना पड़ेगा. किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक कुशलता से काम बना पाएंगे.

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे. पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करेंगे. आपको अच्छे वस्त्राभूषण और वाहन की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में पार्टनरशिप के साथ अच्छा मेलजोल रहेगा. लोगों में आप सम्मानित बनेंगे. आपके कार्य में आपको दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिल सकेगी. भाग्य आपके साथ रहेगा.

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके दैनिक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे हो जाएंगे. आपके घर का माहौल सुख-शांति वाला रहेगा. आपको अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखना पड़ेगा. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. साथ में काम करने वाले सहकर्मियों की मदद से आपका कार्य सरल बन जाएगा. ननिहाल से लाभ होने की उम्मीद है.

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई भी कदम आपको खतरे में डाल सकता है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है. आज किसी भी काम को करने में उत्साह नहीं रहेगा. तन-मन में चिंता और डर रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है. ऑफिस में अधिकारी के साथ विवाद से नुकसान हो सकता है. विरोधियों से बचकर अपना काम करते रहें.

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और आय में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे. प्रवास आनंदमयी रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा. भाग्य आपके साथ है.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आरंभ ताजगी से भरा होगा. आपकी किस्मत आपका साथ देगी. सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे-सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य आपके साथ रहने के कारण आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है.

 पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको मानसिक भय परेशान करेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है. आपका अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. अत्यधिक खर्च हो सकता है. आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी. आपको किसी गलत या नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए.

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्ग से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी. आपके सरकारी कामकाज जल्दी पूरे होंगे.

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको बहुत से काम में सफलता मिलेगी. आपका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा. विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी. सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. संतान के पीछे अधिक पैसे खर्च होगा. कलाकार तथा खिलाड़ी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे. संपत्ति से सम्बंधित कोई भी काम के लिए दिन अच्छा नहीं है.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन शारीरिक तथा मानसिक रूप से आपको बेचैनी रहेगी. आपके ईगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है. अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. आपके अधीनस्थ काम करने वाले लोगों से आपको कोई परेशानी हो सकती है.

 प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े अधिकारी और बुजुर्गों के आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. संतान की प्रगति से आपको संतोष और आनंद मिलेगा. बकाया राशि वापस मिलेगी.

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर अंकुश रखने की आवश्यकता है. आप परिश्रम करेंगे, लेकिन उसका उचित फल नहीं मिलने से निराशा का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है. आपको बच्चों की चिंता रहेगी. बिना विचारे कोई काम करेंगे, तो हानि उठानी पड़ेगी. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी.

 सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

  1. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
  2.  हर बड़ा सफर एक छोटे, सपने से शुरू होता है...!

  3. पिता के द्वारा डांटा गया पुत्र, गुरु के द्वारा डाँटा गया शिष्य, और सुनार के द्वारा पीटा, गया  सोना, ये हमेशा...आभूषण ही बनते हैं...!!
  4. ज़िंदगी के सारे महंगे सबक़, हमेशा सस्ते लोग ही सिखाते हैं..!!

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next