एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Wed, 25 Mar 2026 10:14 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा. यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें.

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है. आज आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको  किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है, नहीं तो आपका अपने कामों से ध्यान हट सकता है और परिवार में किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे. 

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को  सावधान रहने की आवश्यकता है, उन्हें कृपया बेवजह काम को लेकर समस्या हो सकती है और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी. 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी उर्जा को इधर-उधर के कामों में ना लगाएं. अपने रुके हुए काम को पूरा करें, तो बेहतर रहेगा. नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी.  आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा.

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन कुछ उलझनें लेकर आने वाला है. आप अपने अंदर की नई क्रिएटिविटी को बाहर निकाल कर रखेंगे, जिसे देखकर लोग भी हैरान होंगे. आपका ध्यान अपने से ज्यादा औरों के कामों पर होगा, जिससे आपको बाद में समस्या हो सकती है. कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ नए अधिकार दिए जाएं, तो आप उनका गलत इस्तेमाल ना करें.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए  शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. घर में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा. आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं. यदि आप किसी से धन उधार मांगने की सोच रहे थे, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन पुराने कर्जा से मुक्ति दिलवाने वाला रहेगा. आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी जरूरी काम के लिए शॉपिंग पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं. आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है. विधार्थियो ने यदि किसी कंपटीशन में हिस्सा लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है. कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे, जिसका आपको फल भी अवश्य मिलेगा. व्यापार  से जुड़े कुछ मामले आपका सिर दर्द बन सकते हैं, जिन्हें आप को नजरअंदाज नहीं करना है.

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन निराशाजनक रहने वाला है. आपको यदि किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और आपको परिवार में सदस्यों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना होगा, तभी आप उनके मन में चल रही समस्याओं को जान पाएंगे. आपको यदि बिजनेस में किसी काम को लेकर समस्या आ रही है, तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगो ने आज कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है.

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आप यदि किसी वाद-विवाद में पड़ेंगे, तो इससे आपको आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है और किसी कानूनी काम में आप सावधानी बरतें. किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपको किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा और किसी गैर कानूनी काम की वजह से आपको समस्या हो सकती है.

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आप  ऑफिस में टीम वर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पूरा करके देंगे, लेकिन यदि माता-पिता को कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलना होगा, क्योंकि बड़ों की बात मानना अच्छा होता है. आपके अंदर आत्म संतोष की भावना बनी रहेगी.

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next