एप डाउनलोड करें

Surya Gochar 2024: सूर्य ने बदली अपनी चाल, इन राशियों को नई नौकरी के साथ मिलेगी प्रतिष्ठा, धन लाभ के भी योग

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Tue, 14 May 2024 10:38 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं बता दें कि अधिकार और शासन का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्य 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 15 जून 2024 तक रहेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में आने से गुरु के साथ युति भी हो रही है। सूर्य के वृषभ राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 

वृषभ राशि

सूर्य इस राशि के चौथे भाव के स्वामी है और वह लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इस भाव को व्यक्तित्व,दिमाग और शरीर का भी भाव माना जाता है। इस राशि के जातक अपने काम और बोलने की क्षमता पर मुखर होंगे, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका मन अधिक पढ़ाई में लगेगा, जिससे आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

कर्क राशि 

इस राशि में सूर्य दूसरे भाव के स्वामी है और वृषभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों से अच्छे संपर्क स्थापित होंगे। ऐसे में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कर्क राशि में सूर्य का आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही बेहतर सुविधाओं को देने के साथ पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों और सहकर्मियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत बनेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे, आप जीवन में खूब तरक्की पाएंगे।

सिंह राशि 

सिंह राशि के लग्न भाव के स्वामी सूर्य है और वह दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे इस राशि के जातकों के करियर पर अच्छी छाप पड़ सकती है। आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आप जिस पद को पाने के लिए लंबे समय इंतजार कर रहे थे। उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। अधिक वृद्धि के साथ धन  लाभ मिल सकता है। सूर्य देवता की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।   

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next