Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रहण माना जाता है। वह करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य को आत्मा का कारक के अलावा अंहकार, नौकी, मान-सम्मान, आत्म विश्वास आदि का कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य को पिता, सरकार, नेता, राजा, उच्च अधिकारी का भी कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल के अंत में सूर्य में धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु की राशि में सूर्य के प्रवेश करने से इसका बल कई गुना अधिक बल जाता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 जनवरी 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। सूर्य और गुरु दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं और दोनों के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य का धनु की राशि में आने कुछ राशि के जातकों के जीवन में गुरु बृहस्पति का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है।
सूर्य का तुला राशि में आना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के नौवे भाव यानी भाग्य के भाव में करेंगे इसके साथ ही दूसरे भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही आप किसी न किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों के लिए सूर्य का ये गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने पाने का सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के जातक अपने करियर के लेकर जो इतना ज्यादा परेशान है, उससे भी लाभ मिल सकता है। आप अपने जीवन में काफी रिलैक्स कर सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। इसके साथ ही आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख पाएंगे।
इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में रहने वाले हैं। इस राशि के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पिछले समय आपने जो गलतियां की है उसे अब आप सुधारने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जो जातक संतान के भविष्य को लेकर परेशान थे, तो उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही व्यापार के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है।
इस राशि में सूर्य लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि् के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप अपनी वाणी और बौद्धिक क्षमता के बल में कारोबार में काफी लाभ पा सकते हैं। संचार कौशल के माध्यम से आप दूसरों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलने के साथ-साथ तरक्की और सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रही मेहनत का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही धन जुटाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।