एप डाउनलोड करें

Shani Uday 2024 : 18 मार्च से शनि होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Fri, 15 Mar 2024 10:57 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदय-अस्त की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। न्याय के देवता शनि कुछ ही दिनों में अपनी चाल बदलने वाले हैं। 18 मार्च को सुबह 7 बजकर 49 मिनट शनिदेव कुंभ राशि में उदय होंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा। मान्यता है कि शनिदेव कर्मों के आधार पर जातक को फल देते हैं। इस साल 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, होलाष्टक में शनि उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा और इनका सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। 

आइए जानते हैं शनि उदय होने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत...

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए शनि उदय होना बेहद लाभकारी साबित होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि 

शनि के उदित होने से कन्या राशि वालों को सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी वालों का स्थानांतरण हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। धन बचत के नए मार्ग नजर आएंगे।

तुला राशि 

नौकरी-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। धनार्जन के नए मार्ग बनेंगे।

धनु राशि 

कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शनिदेव की कृपा से कार्यों में आने वाली अड़चने दूर होंगी। व्यापार में धन लाभ होगा। धन-संपत्ति बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next