एप डाउनलोड करें

प्यार के मामले में अक्सर फेल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, कैसा होता है पैसों के मामले में नसीब...!

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Wed, 04 Feb 2026 11:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • मूलांक के जरिए किसी के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष में जन्म तारीक के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. आपको यहां मूलांक 3 वालों के बारे में बताने वाले हैं. इन लोगों को जीवन में प्यार के लिए संघर्ष करना होता है. किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. चलिए जानते हैं इन लोगों का जीवन कैसा होता है?

कैसी होती है लव लाइफ?

मूलांक 3 वालों का जीवन प्यार के मामले में बहुत अच्छा नहीं होता है. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामले में इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इनका रिलेशनशिप स्थाई नहीं होता है. पार्टनर के साथ अक्सर मनमुटाव रहता है. इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है और इनका विवाह देर से होता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं होता है.

पढ़ाई और पैसे के मामले में जीवन

मूलांक 3 वाले लोग पढ़ाई के मामले में अच्छे होते हैं. यह लोग पढ़ाई में होशियार होते हैं और यह समाज में बुद्धि मान माने जाते हैं. इन लोगों की विज्ञान और साहित्य में अच्छी रुचि होती है. यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में सफल होते हैं. हालांकि, पैसों के मामले में इन लोगों का जीवन बहुत अच्छा नहीं होता है. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है. इन्हेें जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. यह लोग साहसी और कभी हार न मामने वाले होते हैं. इन लोगों को जीवन में एक निश्चित समय के बाद आर्थिक सफलता मिलती है.

मूलांक 3 वालों के लिए उपाय

मूलांक 3 वालों का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. गुरु ग्रह मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह हैं. इन लोगों को रोजाना केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए. गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इन उपायों को करने से आपका जीवन सुखमय होगा.

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next