Mahalaxmi Rajyog In Mithun Rashi: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल अभी मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और 7 मार्च कोमिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मिथुन राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि के जातकों लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल और चंद्रमा की युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं वहीं लोन या पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के आसार हैं, यह बदलाव आपको तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएंगे। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपको इस समय शेयरा बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। आप अपनी मेहनत से अपने काम में अपनी पहचान बना पाएंगे। आपको अपनी नौकरी से अच्छा लाभ मिलेगा। यह समय आपके करियर में एक नया मुकाम हासिल करने का है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों की खुद की दुकान है या बिजनेस है उन्हें आर्थिक लाभ होगा। अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे और पुराना निवेश भी लाभदायक सिद्ध होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी।