एप डाउनलोड करें

गुरु बृहस्पति और शुक्र बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन 3 राशियों के सुख सौभाग्य में होगी बढ़ोतरी, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Wed, 02 Oct 2024 04:34 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Samsaptak Rajyog: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को आकर्षण, प्रेम, काम, धन-वैभव का दाता माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर देवताओं के गुरु बृहस्पति भी करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर भी 12 राशियों के जीवन में पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,गुरु को मान-सम्मान, धन-वैभव, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र और गुरु की स्थिति की बात करें, तो 10 अक्टूबर को गुरु वृषभ राशि में वक्री होने वाले हैं । वहीं शुक्र 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र और गुरु के बीच समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं समसप्तक योग बनने से किन राशियों के जातक लकी होंगे…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र  13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं । ऐसे में गुरु और शुक्र एक-दूसरे से सातवें भाव की दूरी पर मौजूद रहेंगे, जिससे समसप्तक योग का निर्माण ह रहा है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु और सातवें भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में समसप्तक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। विदेश में नौकरी करने के ऑफर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की पूरी तारीफ हो सकतीहै। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी खूब आपको मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही प्रतिद्वंदियों से आप जीत जाएंगे। शत्रुओं की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भा समसप्तक योग लाभकारी  सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। ऐसे में आपको अच्छी संतुष्टि मिलने वाली है। जीवन में कुछ नया हो सकता है।  करियर को लेकर आपको लाभ मिल सकता है। की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इस अवधि में रिटर्न करने की सोच रहे हैं, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी समसप्तक योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का जीवन खुशियां आ सकती है। हर कार्य में सफलता हासिल हो सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आउटसोर्सिंग बिजनेस के माध्यम से आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ की बात करें, तो आप दिल खोलकर पार्टनर से अपनी बात कर पाएंगे। इससे वो खुश हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही समाज में  मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next