22 अक्टूबर से मंगल की राशि परिवर्तन से चमकेगा इन लोगो का भविष्य

विज्ञापन

22 अक्टूबर को मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।  मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। 22 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने जा रहा है। आइए जानते हैं, मंगल देव की कृपा से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • धन- लाभ होगा।
  • शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

कर्क राशि

  • मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • माता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस समय निवेश करने से लाभ होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि

  • मंगल का तुला राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
  • किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • धार्मिक यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

तुला राशि

  • मंगल तुला राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय निवेश करने से लाभ होगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • इस समय नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

कुंभ राशि

  • मंगल का तुला राशि में गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • व्यापार में लाभ होगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • नौकरी में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook