एप डाउनलोड करें

ज्योतिष शास्त्र : साल के आखिरी चार महीने इन 4 राशि वालों को हो सकते हैं शुभ साबित, मिल सकता है अपार पैसा और पद-प्रतिष्ठा

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Tue, 06 Sep 2022 02:03 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2022 समाप्त होने में अब बस 4 महीने की बाकी हैं। इन 4 महीनों में शनि और गुरु मार्गी होगें। साथ ही मंगल वक्री होंगे। इसलिए इन ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। वहीं 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि:

साल 2022 के आखिरी चार महीने आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में रहेंगे। साथ ही गुरु आपके सप्तम और दशम भाव के कारक हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कारोबार के विस्तार के योग हैं। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। साथ ही आपका जॉब में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है।

तुला राशि:

साल 2022 के आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको कोई पद मिल सकता है। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट हो सकता है।

वृश्चिक राशि:

आप लोगों के लिए साल के चार महीने लाभकारी साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपके लाभ के कारक जो आपके धन और संतान के कारक हैं। इनकी स्थिति बहुत ही शुभ रहेगी। इस समय जिस काम में हाथ डालेंगे वहां आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। साथ ही जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ भी सकता है।

मीन राशि:

साल 2022 के आखिरी 4 महीने आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न में ही गुरु चल रहे हैं। वहीं गुरु आपके दशमेश भी हैं। वहीं बुध की स्थिति भी चतुर्थेश और सप्तमेश है। इसलिए इस समय आपको हर कार्य में सफलता के योग हैं। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। वहीं कारोबार विस्तार के भी योग बने हुए हैं। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय अनुकूल है वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही संतान प्राप्ति के भी योग हैं। क्योंकि गुरु की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next