Astrology 2021 : सूर्य ने बदली चाल, बदलने वाली है इन राशि वालो की किस्मत

विज्ञापन

अभी तक तुला Surya transit 2021 राशि में चल रहे सूर्य ने मंगलवार यानि 16 नवंबर को अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। इसी के साथ अब यह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे स्थान पर बैठे हैं उन्हें इस गोचर का विशेष लाभ मिलने वाला है।

सफलता, तेज आरोयग्यता के कारक सूर्य देव अब एक महीने तक यह इसी राशि में रहेंगे सूर्य ग्रह का यह राशि परिवर्तन वृष, मिथुन, सिंह, कन्या तथा मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक होने वाला है। इन राशि के जातकों के दिन फिरने वाले हैं। 

वृष (Taurus) 
वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ फल देने वाला होगा। इस राशिवालों को नौकरी में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आप मकान या गाड़ी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। आय के नए साधन भी खुलेंगे। 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन (Gemini) 
इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वह व्यापारी और छात्र वर्ग को तरक्की मिलेगी। कोई लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह (Leo) 
सूर्य का यह राशि परिवर्तन सिंह राशिवालों को धन लाभ के योग बनाएगा। इसके अलावा समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या (Virgo) 
सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों को करियर में तरक्की के अवसर दिलाएगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के दिन बदलने वाले हैं। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर (Capricorn) —
सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से सबसे ज्यादा फायदा मकर राशि के जातकों को ही मिलने वाला है। इनकी ​किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है। आर्थिक स्थिति और करियर में सफलता मिलेगी। मेहनत से दोगुना फल मिलेगा। बॉस और बड़े अधिकारी काम से खुश रहेंगे। बुजुर्गों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook