एप डाउनलोड करें

सूर्य के गोचर करते ही सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, अगले महीने तक रहेगी जमकर मौज, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Wed, 13 Sep 2023 06:00 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2023 को सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद सूर्य देव 18 अक्टूबर तक यानी पूरे एक महीने तक कन्या राशि में ही रहेंगे। कन्या राशि प्रकृति में दोहरी राशि है और इसका तत्व पृथ्वी है। सूर्य का तत्व अग्नि है। जब सूर्य और बुध कन्या राशि में होते हैं, तो आपका संचार, कार्य ऊर्जा और समर्पण प्रभावित होता है। आपकी वाणी में कठोरता और स्वभाव में अहंकार आ सकता है। स्वर और शब्द कभी कठोर और कभी अहंकारी हो सकते हैं। कन्या राशि का संबंध स्वास्थ्य और स्वच्छता से भी है। 

मेष 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर काफी अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। आप अपने शत्रुओं से निपटने में सफल रहेंगे और इसमें आपकी बुद्धि और वाणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसका मतलब यह है कि आप कूटनीति और वक्तृत्व कौशल के माध्यम से अपने विरोधियों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र सफल होंगे और अदालती मामलों में फैसले आपके पक्ष में होंगे। नौकरी में आपकी भूमिका और सम्मान भी बढ़ेगा। प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े लोगों को इस अवधि में पदोन्नति या अच्छी वेतन वृद्धि मिल सकती है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृषभ 

सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। इससे आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में संतान प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, इसलिए अपने काम के प्रति सतर्क रहें। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन 

सूर्य के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में धैर्य से काम लें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। साथ ही व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें तो बेहतर रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को यात्रा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालाँकि व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे।

कर्क 

आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर कर चुके हैं। इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। रणनीतियाँ कारगर रहेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी।

सिंह 

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर बहुत अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आपकी भूख बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, साथ ही घर की कुछ बड़ी जिम्मेदारियां संभालने का मौका भी मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी और डूबा हुआ धन वापस मिलेगा। बुद्धि और भाषा के कुशल प्रयोग से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। इस गोचर के दौरान आपके धन में वृद्धि होगी और आपको विरासत में धन भी मिल सकता है।

कन्या

सूर्य का गोचर आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला है। राशि से धन भाव में गोचर करते समय सूर्य आर्थिक रूप से काफी मददगार साबित होंगे। नौकरी में अच्छी सफलता और धन प्राप्ति के योग हैं। पैतृक संपत्ति विरासत में मिलेगी। विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। लम्बे समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत।

तुला

सूर्य के कन्या राशि में गोचर के कारण तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जेब खर्च अधिक बढ़ेगा। शत्रुतापूर्ण व्यवहार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक

सूर्य गोचर की अवधि के दौरान आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। यह गोचर आपके लिए सामान्य से अधिक शुभ रहेगा। इस अवधि में आप एक से अधिक माध्यमों से आय अर्जित करने में सफल रहेंगे। करियर में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें।

धनु

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर जीवन के सभी क्षेत्रों में आश्चर्यजनक सफलता लाएगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उठाए गए साहसिक कदमों से आपको काफी लाभ मिलेगा और लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। ध्यान रखें कि आत्मविश्वास और अहंकार के बीच बहुत पतली रेखा होती है। अहंकार से दूर रहें और अपने अधीनस्थों का सम्मान करें।

मकर

इस दौरान आपको कई तरह की खुशखबरी मिलेगी जिससे आप बेहद खुश होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। राशि से दशम कर्म भाव में सूर्य का गोचर हर तरह से अपार लाभ के अवसर प्रदान करेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। अगर आप अपनी रणनीति और योजनाओं को गोपनीय रखकर काम करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी भी काम या बात को संयम से करने की कोशिश करें। जेब खर्च बढ़ेगा। लेकिन सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही आपको अपने काम में अपार सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन 

आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा संभव है। राशि से सातवें दांपत्य भाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव आपके लिए कई अप्रत्याशित और सुखद परिणाम लेकर आएगा, फिर भी काम के प्रति अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आपके अपने ही षड़यंत्र रचने से पीछे नहीं हटेंगे। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। विवाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next