ANURADHA GUPTA...
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बिना मेहंदी के अधूरा है। खासतौर पर जिन महिलाओं की शादी के बाद पहला करवा चौथ पड़ रहा है, उन्हें और भी ज्यादा क्रेज होता है कि वह इस त्योहार पर खूबसूरत लगें। अब बिना मेहंदी के हाथ कैसे खूबसूरत नजर आ सकते हैं भला।
इसलिए त्योहार के आने के पहले से ही महिलाएं अपने लिए मेहंदी की डिजाइंस तलाशने लग जाती हैं। खासतौर पर मेहंदी में पति का नाम कैसे लिखवाया जाए कि पति खुश हो जाए, ऐसी डिजाइंस तलाशना और भी मुश्किल होता है। तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि मेहंदी की डिजाइंस में आप पति के नाम को लिखवाकर उसे कैसे स्पेशल बना सकती हैं।
हाथों में मेहंदी की इस तरह से डिजाइन लगवाएं कि हार्ट शेप आधा एक हाथ में और आधा दूसरे हाथ बने। बस फिर क्या आपको इस हार्ट के अंदर ही अपनी पीया का नाम लिखना है।
आप चाहें तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को घना भी लगवा सकती हैं अगर आप खुद मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो अच्छी बात है नहीं तो आप इस डिजाइन को किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से 350 से 500 रुपये तक में लगवा सकती हैं।
आप कलाई पर भी पति का नाम लिखा सकती हैं। केवल नाम ही नहीं आप अपने पति के लिए कोई अच्छा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के लिए भी आपको पहले से ही किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को ऑर्डर देना होगा।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।