खिदमतगारों का भव्य इस्तकबाल
M. Ajnabee, Kishan paliwal
कपासन में प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का हुआ भव्य समापन। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए खिदमतगारों और प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ विशेष इस्तकबाल
कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब का 85वाँ उर्स संपन्न हो गया है, जिसमें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए खिदमतगारों का भव्य इस्तकबाल किया गया। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि उर्स के सफल और शांतिपूर्ण समापन के अवसर पर दरगाह वक्फ कमेटी द्वारा उर्स के दौरान दिन-रात अपनी सेवाएँ देने वाले खिदमतगारों, वॉलिंटियर्स, प्रशासनिक अधिकारियों, कपासन नगर के सभी मस्जिदों के पेश इमाम और दरगाह कर्मचारियों के सम्मान में विशेष इस्तकबाल यानी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
उर्स मेले को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने में कई विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके चलते वक्फ कमेटी द्वारा सभी सहयोगी विभागों जैसे पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, चिकित्सा विभाग तथा अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया गया। इसके बाद दरगाह वक्फ कमेटी द्वारा बारगाह-ए-दीवाना में अकीदत की चादर पेश की गई और मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ माँगी गई।
इस अवसर पर दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, सरपरस्त अनवर अहमद छीपा, सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, मोहम्मद सलीम तुर्किया, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्कीया, कल्लु खान, अकरम मंसूरी, इरफान सिलावट, नफीस शैख, आशिक मोहम्मद, मुंशी खान, मोहम्मद जरिफ पठान, मोहम्मद आरिफ छीपा, अनवर अंसारी, सैयद तनवीर अली और दरगाह आफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा मौजूद रहे।