सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल

विज्ञापन

फाइनल में CBA को हराकर बनी विजेता, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार

अन्नू राठौड़ रुद्रांजली

राजसमंद. राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद में किया गया।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ब्लॉक चैंपियन बनी। सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट पॉल्स ने आलोक स्कूल को दस विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम ने CBA स्कूल को पराजित कर ब्लॉक स्तरीय खिताब अपने नाम किया। वहीं विद्यालय की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा तीसरी के छात्र हृदित अत्रीश ने जयपुर में आयोजित 5वीं पिंक सिटी इनविटेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्राप्त कर राज्य स्तर पर सेंट पॉल्स का नाम गौरवान्वित किया।

इसके अलावा खेल जगत एसोसिएशन, उदयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दक्षराज कलोशिया ने भाग लेकर रजत पदक और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया, प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू, कोच आशीष वासू, शारीरिक शिक्षक राजेश पालीवाल एवं समस्त स्टाफ ने विजेता टीम सहित हृदित और दक्षराज को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना की सराहना की। उन्होंने टीम को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook