राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित हुई आमसभा

विज्ञापन

आमेट। आमेट के समीप भीलमगरा गांव में राजस्थान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजसमंद के तत्वाधान में बारा जिले से आई आर सी आर पी टीम द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाने का कार्य किया गया है। जिसमें महिलाओं को समूह में जोड़ कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किये जा रहे है। जिससे गरीब परिवारों को इस परियोजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, आर सी आर पी द्वारा गांव में 300 परिवारो की सर्वे करके 8 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। जिसमे 92 महिलाओ को समूह में जोड़ा गया ओर आमसभा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के शिवलाल बैरागी, कालूराम बैरवा, राजेश कुमार लोधा जिला लेखाकार, हेमंत कुमार छीपा जिन्होंने समूह रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर समूह सखी जमना बैरवा, मीना सुथार टीम के सदस्य रीना प्रियंका, बरजी बाई, चंदा आदि मौजूद थी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook