Amet News : आमेट की चंद्रभागा नदी तट स्थित दरगाह शरीफ में हजरत गुलाब शाह के उर्स को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

विज्ञापन

28 व 29 जुलाई 2026 को होने वाले उर्स के कार्यक्रम, कव्वाली, चादर जुलूस, रंग की महफिल, कुल और लंगर की व्यवस्थाओं को लेकर अहम निर्णय लिए 

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट.

चंद्रभागा नदी तट के समीप दरगाह शरीफ पर हजरत गुलाब शाह के आगामी उर्स को लेकर दरगाह कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदीक मोहम्मद उर्फ लाला भाई मंसूरी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि उर्स का आयोजन आगामी 28 व 29 जुलाई को किया जाएगा, जिसकी तिथि चांद दिखने के अनुसार तय की गई है।

दरगाह कमेटी के सूत्रों के अनुसार उर्स की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में दरगाह कमेटी के पदाधिकारी, लंगर ग्रुप के सदस्य तथा गुलाब शाह बाबा के चाहने वाले मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर उर्स की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार उर्स के पहले दिन सुबह कुरान ख्वानी और परचम कुशाई होगी। इसके बाद दोपहर में चादर जुलूस निकाला जाएगा तथा रात्रि में मिलाद शरीफ और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल कमर वारसी एन्ड पार्टी अपना कलाम पेश करेंगी। उर्स के दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे रंग की महफिल का आयोजन होगा, जबकि शाम 3:30 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन किया जाएगा।

लंगर ग्रुप द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उर्स के सफल आयोजन के लिए तमाम प्रकार के बंदोबस्त को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं तथा संबंधित सदस्यों को आवश्यक हिदायतें भी दी गईं। बैठक के दौरान दरगाह कमेटी के पदाधिकारी, लंगर ग्रुप के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय बाबा साहब के चाहने वाले उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook