Amet News : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांगों सहित मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

आमेट. शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) की उपशाखा आमेट द्वारा उपखण्ड कार्यालय आमेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य सरकार को शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान आकृष्ट करवाया गया है। लेकिन आज तक कोई ठोस और सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। शिक्षकों की विधि सम्मत मांगों की समयबद्ध पूर्ति नहीं होने के कारण प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। संगठन ने मांग की कि शिक्षकों की पदोन्नति,समयबद्ध वेतनमान,स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता,रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाए।

इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता मोहनलाल जाट ने की. जबकि संगठन के अध्यक्ष हरिओम सिंह चुंडावत, मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चुंडावत, प्रधानाचार्य शैतान सिंह मीणा, राजकुमार सिंह, पूरण दास वैष्णव, केशव कुमार, संतोष कुमार सैनी,निधि बटवाल, गिरिराज डाकोत,भाददराम, मनीष कुमार,गिरिराज मीणा, संदीप शर्मा, मनोज बेनीवाल, विजय सिंह चुंडावत, सत्य प्रकाश मीणा, गणेश लाल गुर्जर, मनोहर लाल, अजय कुमार, सुभाष शर्मा, संतोष कुमार, राकेश कुमार व रवि शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook