आमेट. साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद के आगामी दो वर्ष 2026 व 2027 हेतु जिला कार्यकारिणी के चुनाव जिला सूचना केन्द्र सभागार में मुकेश वैष्णव के निर्देशन में संपन्न हुए.
निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि साकेत साहित्य संस्थान की जिला अध्यक्ष वीणा वैष्णव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, संगठन सचिव बख्तावर सिंह चुण्डावत, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा व चार सदस्य पदों पर दिनेश कुमार सालवी, अन्नु राठौड़ रुद्रांजली, चन्द्र शेखर नारलाई, सम्पत लाल रेगर निर्वाचित हुए.
मुकेश वैष्णव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर संस्थान का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन निवर्तमान अध्यक्ष पूरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. विशिष्ट अतिथि संरक्षक विजय सिंह राव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव, महासचिव कमल अग्रवाल, अशोक कुमार खटीक के आतिथ्य में आयोजित किया गया.
संस्थान के संस्थापक व उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने साकेत साहित्य संस्थान की स्थापना, उत्तरोत्तर वृद्धि व संस्थान की साहित्यिक रचनात्मकता गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. महासचिव कमल अग्रवाल ने विगत दो वर्षों में संस्थान द्वारा आयोजित हुई विभिन्न काव्यगोष्ठियां, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त करवाने आदि अभियानों में संस्थान द्वारा आयोजन कर सहभागिता करने पर प्रकाश डाला, संचालन राधेश्याम राणा ने किया.