आमेट : आमेट उपखण्ड मुख्यालय पर महाशिव रात्री के पावन पर्व पर नगरपालिका व वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित श्री राम धर्मशाला से ऊंट,घोड़े की सवारी व गाजे बाजे तथा विविध धार्मिक झांकियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा,विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़,वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति के अध्यक्ष भरत भगवान,उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी,नेता प्रतिपक्ष रमण कंसारा,नगर पालिका के समस्त पार्षद एवं अतिथियों के मौजूदगी में शुरू हुई।
शोभायात्रा में महिषासुर-दुर्गामाता रामदरबार, भागीरथी गंगा उन्तरण, मां वैष्णोदेवी दरबार दर्शन, ज्ञानु भगत की सर भेट करते हुए झांकी, बह्म जी झांकी ताडका वध (रामलक्ष्मण विष्वामित्र) गणेश जी झांकी, समुन्द्र में सुरक्षा राक्षशी का हनुमान जी द्वारा वध, वैकुंठ लोक में भगवान लक्ष्मीनारायण व नारदमुनी, इस्कोन मंदिर वृंदावन इसके साथ लाईव झांकिया महाकाल की भस्म आरती, शमसान सेटअप,भगवान लक्ष्मी विष्णु,राधा कष्ण,राम दरबार बालाजी व वानर सेना,दुर्गा मां शिवपरिवार,मीरा व श्री कृष्ण,मां कालिका की झांकी,अघौरी ग्रुप अन्य झांकियाँ सुशोभित रही।
गैर नृत्य (लांगी) बलौतरा पार्टी द्वारा कच्छी घोडी,भीनमाल द्वारा ढोल थाल लवाजमा,बॉस पर करतब करते हुए।थाली मादल बैण्ड पार्टी डी.जे,हाथी,घोडा,ऊंट गाडी,शाही बग्गी,मन्सोरी ढोल, ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा सुरक्षा गार्ड वोकी टोकी सहित,रंगा रंग रंगोली शहनाई वादक सहित एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सम्मिलित की गई।
रेलवे स्टेशन महादेव मंदिर पर महा आरती का आयोजन हुआ तत्पश्चात बलदेव व्यायाम शाला के पहलवान द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया रेलवे स्टेशन पुलिस थाना,मुख्य बस स्टैंड ,लक्ष्मी बाजार गणेश चौक, बड़ी पोल, राम चौक, तकिया रोड शनि महाराज होते हुए वापस वेवर महादेव पहुंच कर समापन किया गया।
शोभायात्रा में श्री बलदेव व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा मुख्य चौराहो पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब जिसमें तलवारबाजी, मुकदर, वेटलिफ्टिंग, जिमनास्टिक, लठ्ठ घुमाना आदि कई प्रदर्शन दर्शकों का मन मोह लिया। नगर वासियों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा को देखने के लिए आमेट नगर आसपास के गांव आगरिया, घोसुंडी, दौवडा,सरदारगढ़, गूगली,आईढाणा, चतरा जी का गुड़ा, आसन, सेलागुडा, ढ़ेलाणा, बिकावास, गजसिंहजी की भागल, खारा, डेगाणा, गोवल, काजीगुढा, आक्या, भाद, मुण्डकोशिया, लीकी, भोपजी काखेडा, भोलीखेडा, साकरडा, माकरेडा, दुदालिया, जिलोला, भादलासहित आसपास के हजारो ग्रामीणों ने भाग लिया।
भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने सुबह से ही महिलाएं पुरुषो की भारी भीड़ उमड़ी जो देर शाम तक चलती रही। तथा वेवरमहादेव मंदिर परिसर दिनभर बम बम भोले की गुंज से गुजता रहा। शोभायात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा मय जाप्ता तैनात थे।
शनिवार को वेवर महादेव मंदिर परिसर के समिप चंद्रभागा नदी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र वासियों के मनोरंजन के लिए डॉलर चकरी झूला एवं रोजमर्रा मैं काम आने वाली वस्तुओं का हाट बाजार एवं खाने-पीने के स्टॉल भी लगेगी।
● M. Ajnabee, Kishan paliwal