आमेट

राजेश कुमार जोशी बने मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेश मंत्री-कर्मचारियों मे हर्ष छाया

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
राजेश कुमार जोशी बने मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेश मंत्री-कर्मचारियों मे हर्ष छाया
राजेश कुमार जोशी बने मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेश मंत्री-कर्मचारियों मे हर्ष छाया

आमेट। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने पंचायत समिति आमेट में पदस्थापित जिले के सबसे वरिष्ठ मंत्रालयिक कार्मिक राजेश कुमार जोशी को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार निठारवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि राजसमंद जिले के सबसे वरिष्ठतम पंचायती राज के कार्मिक श्री राजेश कुमार जोशी के प्रदेश संगठन मंत्री बनने से पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के संगठनीय कार्य में गति आएगी तथा प्रदेश के समस्त पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश जाटव ने जोशी की प्रदेश में नियुक्ति होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा तथा लंबे समय से मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक हल निकलने की उम्मीद जताई है। जिला महामंत्री नारायण नारलाई ने जोशी को दिए अपने बधाई संदेश में लिखा है कि विगत कई वर्षों से राजसमंद जिले से प्रदेश में एक कुशल नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसे प्रदेश अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने राजसमंद जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जोशी को प्रदेश संगठन मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर नियुक्त करते हुए राजसमंद जिले को प्रदेश में अहम स्थान प्रदान किया है। पंचायत समिति आमेट ब्लॉक के पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान, ब्लॉक रेलमगरा के अध्यक्ष मुकेश मेहता, ब्लॉक देवगढ के अध्यक्ष नाथू राम सालवी घनश्याम सिंह राव जिला उपाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष चंपालाल कुमावत ने विश्वास व्यक्त किया है कि जोशी अपने कुशल नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव की मदद से प्रदेश के समस्त मंत्रालय कर्मचारियों के हित हेतु संघर्षरत रहेंगे।
इस अवसर पर पंचायत समिति आमेट के समस्त कार्मिको ने एवं उपशाखा आमेट के ग्राम विकास अधिकारीगण ने श्री राजेश कुमार जोशी को इकलाई ओढ़ाकर मुंह मीठा करवाया। जोशी की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रशासनिक अधिकारी कंवर लाल हेमेंद्र शर्मा अभिषेक शर्मा नितेश आसावा प्रदीप बटवाल संतोष जाटव तथा ग्राम पंचायतों में पदस्थापित समस्त मंत्रालय कर्मचारी शामिल है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News