📅 Sunday, 11 October 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

फोटोग्राफर एसोसिएशन ने राहत पैकेज की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

📅 05 June 2020, 03:42 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फोटोग्राफर एसोसिएशन ने राहत पैकेज की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया
फोटोग्राफर एसोसिएशन ने राहत पैकेज की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

आमेट । तहसील के समस्त फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफर  एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश कुमार छीपा के सानिध्य में उपखण्ड अधिकारी डां. नवनीत कुमार को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर के फोटोग्राफर धर्मेश कुमार छीपा, प्यारेलाल कुमावत, माधव सिंह पंवार, भेरुलाल कुमावत, प्रवीण शर्मा, इरफान मोहम्मद, सलीम मोहम्मद, पवन वैष्णव, अयूब खान, छोटू खान, आशीष प्रजापत, विनोद कुमार खटीक, राजू वैष्णव, हेमंत कुमार वसीटा, जयसिंह छीपा आदि फोटोग्राफर व्यवसाय करने वालो ने सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के बाद लगाए गए लॉक डाउन में समस्त मांगलिक कार्यों पर रोक लगाई गई। जिससे इस व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। उसके बाद से ही सैंकड़ो आदमियो पर रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसके चलते आर्थिक स्थिति भी खराब होने से जीवन यापन करना दूभर हो गया है। अतः सरकार से इस व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिये आर्थिक पैकेज की सहायता देने की मांग की गई साथ ही सरकार से निवेदन किया गया कि फोटोग्राफर व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के नाम सरकार के द्वारा जारी खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडा जाए एवं बैंकों द्वारा लोन देने की भी मांग की गई। जिससे  फोटोग्राफरों की आर्थिक स्थिति सुधर हो सके वह अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से पुन : सुचारू रूप से चला सके।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें