📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

आक्या स्कूल के बच्चों ने गोरमघाट वन क्षेत्र का किया भ्रमण-आया खुब आनंद

📅 25 July 2019, 04:03 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आक्या स्कूल के बच्चों ने गोरमघाट वन क्षेत्र का किया भ्रमण-आया खुब आनंद
आक्या स्कूल के बच्चों ने गोरमघाट वन क्षेत्र का किया भ्रमण-आया खुब आनंद

आमेट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या के बच्चों ने मगंलवार को गोरम घाट वन क्षेत्र का ट्रैन से भ्रमण किया, इस दौरान बच्चों ने खुब आनंद किया। विद्यालय के कक्षा 5 से 8 के करीब 60 बच्चे प्रातः 10 बजे खारा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठे।

कामली घाट से शुरू हुए वन खण्ड, घाट सेक्शन में बल खाती ट्रेन, ऊँचे ऊँचे पुल, गहरे खादरे, गुफा से निकलती ट्रेन, वन्य जीव आदि देख कर बच्चे रोमांचित हो गए। विद्यालय के करीब 90 प्रतिशत बच्चों ने पहली बार गोरम घाट की रमणीय वादियों व जंगल को देखा। विद्यालय की ओर से बच्चों के अल्पाहार व शीतल जल की व्यवस्था की गई। करीब एक घंटा गोरम घाट रुकने के बाद बच्चे शिक्षकों के निर्देशन में वापसी ट्रेन से घर आये। वन भ्रमण के बाद थके हुए बच्चों की खुशी से चेहरे खिले हुए है। इस दौरान संस्था प्रधान भंवर सिंह चुंडावत, सुरेन्द्र सिंह, गोकुल राम, जितेंद्र सिंह, जी एल चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता वैष्णव, कुक कम हेल्पर वरदी गुर्जर, झमकू देवी सुथार आदि मौजूद थे।

paliwalwani
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें