आमेट
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल आमेट के तत्वाधान में महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल का हुआ लोकार्पण
M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
आमेट। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में नगर के जवाहर नगर में निर्माण किये गयें आमेट महिला मंडल द्रारा महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल का लोकार्पण साध्वी गुणमाला के निर्देशानुसार साध्वी लक्ष्यप्रभा व साध्वी प्रेक्षा प्रभा के सानिध्य में भव्य समारोह के साथ हुआ। समारोह में बतौर अतिथि के रूप में विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड, नगरपालिका चेयरमेन नर्बदादेवी बागवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या श्रीमती नीतू ओस्तवाल-भीलवाड़ा, क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती डॉ.नीना कावडीया, प्रायोजक लाभचंद हीगड मौजूद थे। जिन्होनें सुरक्षा सर्कल का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिह राठौड ने कहा की तेरापंथ समाज जो कार्य कर रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। भविष्य में ऐसा कोई भी सराहनीय कार्य होगा तो यथासंभव सहयोग करनें का प्रयास करूँगा। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सत्कार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती उमा हीरण द्रारा किया गया। अपने उद्बबोधन में साध्वी श्री ने कहा कि यह कन्या सुरक्षा सर्कल स्वयं ही एक प्रकाश स्तंभ है। जो आते-जाते राहगीरों को प्रकाश प्रदान करेगा। समारोह मे वक्तव्य सभाध्यक्ष ने दिया। सम्मान पत्र का वाचन श्रीमती सज्जन मेहता ने किया। आभार कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता पामेचा ने ज्ञापित किया तथा संचालन श्रीमती मनीषा छाजेड ने किया। आचार्य तुलसी माग्र पर उक्त महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण आमेट महिला मंडल के अथक प्रयास व प्रायोजक लाभचंद हीगड के आथिंक सहयोग से किया गया।
समारोह में तेरापंथ सभा के मंत्री कौशल मेहता, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मेहता, अणुव्रत समिति अध्यक्ष दलिचंद कच्छारा, तेयुप अध्यक्ष ललित छाजेड, महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, संतोष भंडारी, महिला मंडल उपाध्यक्ष मीना गेलडा, लीला चौरडिया, सुधा मेहता, गजरादेवी बाफना, अंजु हींगड आदि तथा सभा की ओर से निर्मल गेलडा, अशोक गेलडा, मनोहर पीतलिया, अशोक पितलिया, टीएवीपी प्रिंसिपल ए.के मिश्रा, डां.सीपी सूर्या, कन्या मंडल, किशोर मंडल, युवक परिषद,ज्ञानशाला एवं बडी संख्या में गणमान्यजनों ने अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...