📅 Tuesday, 15 September 2026 | 10:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,771.42 ▼ -10.34 (-0.01%) निफ्टी 50: 23,371.05 ▼ -27.05 (-0.12%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,020 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

कोरोना वायरस से बचाव के लिए 50 लाख की घोषणा : कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़

📅 30 March 2020, 12:38 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 50 लाख की घोषणा : कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 50 लाख की घोषणा : कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़

आमेट। कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने रविवार को अपने विधायक मद से कुंभलगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए 50 लाख रुपये की अनुसंशा राशि को स्वीकृत करते हुए कहा कि कोरोना बीमारी का सामना सभी विधानसभा क्षेत्रवासी मिलकर मुकाबला करेंगे। इसके लिए जनता सरकार की लॉक डाउन की गाइड लाइन का पालन करते हुए घर से बाहर नहीं निकले। विधायक प्रवक्ता माधवसिंह पंवार ने पालीवाल वाणी को बताया कि विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने खाद्य सामग्री वितरक दल, चिकित्साकर्मी सहित प्रशासन को सकारात्मक सहयोग की जनता से अपील भी की। कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव रोकथाम हेतु दवाइयां मास्क सैनिटाइजर जांच असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था राशन की खरीद के लिए 50 लाख रुपए विधायक मद से देने की घोषणा की। साथ ही विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने जनता से अपील की है कि वह अपने अपने क्षेत्रों के शक्ति केंद्र, प्रभारी,बूथ अध्यक्ष ,सरपंच, वार्ड पंच, नगर पालिका क्षेत्र में पार्षद, कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने पत्रकार एम. अजनबी को बताया कि अप्रवासी लोगों को अपने-अपने घरो तक लाने के लिए सभी तरह के प्रयास राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। साथ ही विधानसभा क्षेत्र लिए प्रवासियों व भामाशाह के रूप में अनेक लोग आगे आकर कोरोना बीमारी को खत्म करने के लिए अपना आर्थिक सहयोग दे रहे हैं, सभी सहयोग करने वाले भामाशाह ओर कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें