📅 Tuesday, 15 September 2026 | 04:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,400 🥈 चांदी (1kg): ₹237,900 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet update : विद्यालय तुलसी अमृत विद्यापीठ में नव प्रवेशोत्सव मनाया

📅 14 April 2023, 12:43 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : विद्यालय तुलसी अमृत विद्यापीठ में नव प्रवेशोत्सव मनाया
Amet update : विद्यालय तुलसी अमृत विद्यापीठ में नव प्रवेशोत्सव मनाया

आमेट :

स्थानीय विद्यालय तुलसी अमृत विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम में सोमवार को प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षिकाओ द्वारा अत्यन्त ही सुंदर, मनमोहक, व आकर्षक रंगोली सजाई गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र लोढ़ा ने बताया की नये सत्र 2023-24 में नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं का तिलक लगा व गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बच्चे बड़े ही उत्साहवर्धक माहौल में दिखाई दिए।नव सत्र के प्रथम दिवस पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाओ को नए सत्र में अधिगम व विद्यालय को एक नई ऊँचाई प्रदान करने की वचन - बढ़ता जाहिर की।इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य जितेंद्र लोढ़ा, प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार जैन, मंत्री निर्मलकुमार गेलड़ा आदि ने सभी छात्र- छात्राओं को नए सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

M. Ajnabee, Kishan paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें