📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,022.13 ▲ +240.37 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,416.10 ▲ +18.00 (+0.08%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,350 🥈 चांदी (1kg): ₹239,400 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet news : घोसुंडी विद्यालय में गोरबन्द 2024 का आयोजन

📅 01 February 2024, 01:24 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : घोसुंडी विद्यालय में गोरबन्द 2024 का आयोजन
Amet news : घोसुंडी विद्यालय में गोरबन्द 2024 का आयोजन

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट :

ग्राम घोसुंडी विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम गोरबन्ध 2024 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरदेव गुर्जर अध्यक्षता संस्था प्रधान तब्बसुम बोहरा द्वारा की गई. अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मदन लाल पुरोहित थे.

विशिष्ट अतिथि मांगीलाल सेन, अजय कुमार, रेखाराम, निर्भय सिंह देवड़ा, रामलाल नायक, मोहनलाल गुर्जर, गीता चौहान, रेखा कुमारी आचार्य, कन्हैया लाल  रेगर, राकेश कुमार थे. कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा भामाशाहो का सम्मान किया गया. 

उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं पूर्व छात्र छात्राओं सम्मेलन तथा सम्मान किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर राजेंद्र कुमार शर्मा ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. मदन लाल पुरोहित ने छात्र-छात्राओं को अपने स्किल डेवलपमेंट करने हेतु प्रेरित किया. संस्था प्रधान तब्बसुम बोहरा ने सभी ग्राम वासियों अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार खटीक ने किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें