📅 Thursday, 17 September 2026 | 11:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,170 🥈 चांदी (1kg): ₹247,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet news : असंगठित एवं मजदूर संघ इंटक जिलाध्यक्ष ने श्रम आयुक्त को लिखा पत्र, योजना आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की

📅 03 April 2024, 01:05 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : असंगठित एवं मजदूर संघ इंटक जिलाध्यक्ष ने श्रम आयुक्त को लिखा पत्र, योजना आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की
Amet news : असंगठित एवं मजदूर संघ इंटक जिलाध्यक्ष ने श्रम आयुक्त को लिखा पत्र, योजना आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की

आमेट. 

राजस्थान असंगठित एवं मजदूर संघ इंटक के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने श्रम आयुक्त भवन एवं सर्निमाण श्रमिक कल्याण मंडल श्रम विभाग जयपुर को एक पत्र लिख हिताधिकारी निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की।

 शर्मा ने पत्र में बताया की श्रम कार्यालय राजसमन्द में पिछले काफी लम्बे समय से स्थाई श्रम अधिकारी एवं श्रम निरीक्षक पद रिक्त हैं। एवं होली व मार्च महीने के अंतिम तीन दिन अवकाश रहनें से हिताधिकारी के एडिटिंग व रिनिवल का कार्य समय पर नहीं होने से हिताधिकारी निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना आवेदन समय पर नहीं कर पाये।

अतः योजना आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग को स्वीकृत कर आवेदन तिथि बढ़ा कर निर्माण श्रमिकों को शिक्षा एवं कौशल  विकास योजना में राहत प्रदान कराये।

● Kishan paliwal. M. Ajnabee

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें