📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट खबर : सेफटीया के राजकीय विद्यालय के नवीन मुख्य द्वार का किया शुभारंभ

📅 21 February 2021, 10:38 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट खबर : सेफटीया के राजकीय विद्यालय के नवीन मुख्य द्वार का किया शुभारंभ
आमेट खबर : सेफटीया के राजकीय विद्यालय के नवीन मुख्य द्वार का किया शुभारंभ

आमेट । समिपवर्ती ग्राम सेफटीया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का शुभारंभ एवं भामाशाह सम्मान समारोह पूर्व विधायक श्री गणेशसिह परमार व चेयरमेन श्री कैलाश मेवाडा आदि के आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेशसिह परमार तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमेन केलाश मेवाडा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पारिक, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, रत्नेश आमेटा, सुखलाल, भोजाराम आदि थे। जबकी अध्यक्षता एबीईईओ नरेन्द्रसिंह चुण्डावत ने की। समारोह में मुख्य विशिष्ट तथा अन्य अतिथियों द्रारा भामाशाह हीरालाल सुथार द्रारा निर्मित मुख्य द्वार का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में भामाशाह हीरालाल सुथार एवं अन्य भामाशाहों का अतिथियों द्रारा साफा पहनाकर सम्मान किया तथा अतिथियों का स्वागत सत्कार भोजाराम गुर्जर, भेरूलाल सुथार, चुन्नीलाल सुथार, अंबालाल सुथार, गोवर्धन गुर्जर, जेठसिह राजपुत, मोहनसिंह आदि ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक गणेशसिह परमार व चेयरमेन कैलाश मेवाडा से विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग की। जिस पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र विद्यालय क्रमोन्नत करने की कार्यवाही की जायेगी। समारोह मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुमाराम, महेश कुमार, गिरधारीलाल सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह का संचालन अध्यापक खेमराज बुनकर ने किया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें