📅 Monday, 12 October 2026 | 04:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2023 : देखें अपडेट : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कब होंगे जारी

📅 06 April 2023, 10:49 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP Board Result 2023 : देखें अपडेट : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कब होंगे जारी
UP Board Result 2023 : देखें अपडेट : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कब होंगे जारी

उत्तर प्रदेश : 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो चुका है। परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का अब इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं।

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे इस महीने के अंत तक यानी अप्रैल महीने के आखिरी तक रिलीज हो सकते हैं। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 3 और 4 मार्च को खत्म हो गई थी। इस लिहाज से रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। इस साल बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी शामिल रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट के इंतजार कर रहे परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर UPMSP Board Result ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) रिजल्ट कैसे चेक करें ?

1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. अब यहां 10वीं या 12वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सब्मिट कर दें।

4. आपकी मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

5. यूपीएमएसपी परिणाम (UPMSP 12th Result 2022) स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें