📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

मांग में सिंदूर भरते ही पति को आया हार्ट अटैक, पत्नी की अंतिम विदाई दे रहे थे: एक साथ दो अर्थियां उठीं और गांव में छाया मातम

📅 22 July 2026, 12:25 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मांग में सिंदूर भरते ही पति को आया हार्ट अटैक, पत्नी की अंतिम विदाई दे रहे थे: एक साथ दो अर्थियां उठीं और गांव में छाया मातम
मांग में सिंदूर भरते ही पति को आया हार्ट अटैक, पत्नी की अंतिम विदाई दे रहे थे: एक साथ दो अर्थियां उठीं और गांव में छाया मातम

उत्तर प्रदेश.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। टीबी से लंबे समय से बीमार चल रही 35 वर्षीय पिंकी की मौत के बाद उनके पति श्यामल दास भी सदमे के बीच अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो गए। देखते ही देखते एक ही परिवार से दो अर्थियां उठीं और गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, पिंकी पिछले करीब 14 वर्षों से टीबी से पीड़ित थीं और उनका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं।

परिजनों के मुताबिक, अंतिम विदाई की रस्म के दौरान श्यामल दास अपनी पत्नी की मांग में आखिरी बार सिंदूर भर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के निधन के बाद से श्यामल दास गहरे सदमे में थे और पूरी रात बेहद परेशान रहे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दंपति अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र करीब 9 और 7 वर्ष बताई जा रही है। माता-पिता दोनों के निधन के बाद बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से दोनों बच्चों को आर्थिक सहायता, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे मधवापुर गांव में शोक का माहौल है।

जनता से रिश्ता

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें