📅 Saturday, 24 October 2026 | 02:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

बेटी का रेप करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, महिलाओं ने कर दिया बुरा हाल, दो पुलिसकर्मी घायल

📅 25 October 2024, 12:07 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी का रेप करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, महिलाओं ने कर दिया बुरा हाल, दो पुलिसकर्मी घायल
बेटी का रेप करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, महिलाओं ने कर दिया बुरा हाल, दो पुलिसकर्मी घायल

UttarPradesh News: गोरखपुर नाम तो सुना ही होगा… यहां के कारनामे और दबंगई की चर्चा भी सुनी होगी। तो अब यहां की कुछ महिलाओं ने जो कारनामा किया है उसके बारे में के बारे जानकर हैरान भी मत होइए। मामला कैंपियरगंज इलाके का है, जहां कथित तौर पर बेटी का रेप करने वाले आरोपी पिता को पुलिस गिरफ्तार पहुंची थी, हालांकि जो कुछ भी वहां हुआ वह वाकई आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

दरअसल, गिरफ्तार गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमला करने वाली घर की महिलाएं थी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर शाम को हुई जब आरोपी की मां और दो बहनों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिससे ट्रेनी उपनिरीक्षक सचिन सिंह (28) और कांस्टेबल अजीत कुमार (25) के सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, दोनों को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर घायल अधिकारियों की स्थिति जानने के लिए देर रात अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की मां कौशल्या और बहनों प्रियंका - प्रीति के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस पर महिलाओं ने की पत्थरबाजी

श्रीवास्तव ने आगे बताया, “पुलिस दल पर हमला करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।” उन्होंने आगे बताया कि चार दिन पहले एक स्थानीय निवासी ने राहुल निषाद के खिलाफ अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी के अपने घर पर होने की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सिंह और कांस्टेबल कुमार उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही वे राहुल को थाने ले जाने लगे, उसके परिवार ने अचानक पथराव शुरू कर दिया।

आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने आगे यह बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रोवर ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस ने इसमें शामिल मां और बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कहा कि किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस ने कहा कि आगे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें