📅 Friday, 16 October 2026 | 12:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,670.55 ▲ +354.94 (+0.48%) • निफ्टी 50: 23,128.30 ▲ +130.95 (+0.57%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹215,000 • 🌤️ उज्जैन: 33°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

लोक चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51लीटर दूध से वरुणा नदी का किया दुग्धाभिषेक

📅 17 July 2026, 11:55 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लोक चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51लीटर दूध से वरुणा नदी का किया दुग्धाभिषेक
लोक चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51लीटर दूध से वरुणा नदी का किया दुग्धाभिषेक

गंगा वरुणा कॉरिडोर का किया स्वागत वरुणा नदी की निर्मलता अविरलता किए जाने की उठाई मांग

वाराणसी. काशी की आदि नदी वरुणा की स्वच्छता निर्मलता अविरलता की पिछले ढाई दशक से आवाज उठा रही लोक चेतना संस्था के कार्यकर्ताओं शुक्रवार को सायं 6.00बजे वरुणा नदी के तट स्थित शास्त्री घाट पर 51लीटर दूध से वरुणा का दुग्धाभिषेक किया केंद्र सरकार द्वारा वरुणा कॉरिडोर के विस्तार तथा एलिवेटेड सड़क वरुणा किनारे बनाए जाने का स्वागत किया गया.

लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष के के उपाध्याय ने कहा कि सड़के नदी किनारे चमके अच्छी पहल है लेकिन उसके पहले काशी की आत्मा में रची बसी आदि नदी वरुणा की स्वच्छता निर्मलता अविरलता पर कार्य करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा  किवरुणा नदी प्राचीन  काशी की आत्मा की वह दस्तावेज है जिन्हें हर हाल में सुरक्षित रखना चाहिए.

गंगा और वरुणा की जीवंतता से ही काशी का गौरव जीवित रहेगा काशी की पहचान यहां के मंदिर और गंगा वरुणा है. उन्होंने कहा कि काशी की कभी जीवन रेखा रही वरुणा आज गंदे नालों के मलजल के कारण आज मृत प्राय स्थिति में पहुंच गई है. एलिवेटेड रोड के साथ ही युद्धस्तर पे वरुणा नदी की सिल्ट सफाई कराकर इनकी गहराई बढ़ाई जाए.

एस टी पी के माध्यम से संशोधित जल नदी में छोड़ा जाए, नदी में दर्जनों नालों के माध्यम से गिर रहे. मलजल पर तत्काल अंकुश लगना चाहिए. वरुणा नदी की निर्मलता अविरलता और भव्यता से ही काशी का पर्यटन निखर सकता है, साथ ही काशी की जीवन रेखा भी. सुरक्षित रह सकेगा, दुग्धाभिषेक में सर्वश्री कैलाश सिंह निशांत बरनवाल राजन तिवारी गौरव केशरी अभिषेक गिरी अरुण मौर्य.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें