📅 Saturday, 24 October 2026 | 09:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

जेल में बंद धनंजय सिंह की पत्नी होंगी BSP की प्रत्याशी

📅 16 April 2024, 07:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जेल में बंद धनंजय सिंह की पत्नी होंगी BSP की प्रत्याशी
जेल में बंद धनंजय सिंह की पत्नी होंगी BSP की प्रत्याशी

जौनपुर. यूपी के जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला यहां से BSP की प्रत्याशी होंगी। BSP कल इस बात का आधिकारिक ऐलान करेगी। बता दें कि धनंजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं। 

जौनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई थी और 50 हज़ार जुर्माना लगाया था। धनंजय सिंह की गिनती बाहुबली नेताओं में होती है। वे लोकसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे। लेकिन एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें अपहरण और रंगदारी के मामले में दोषी ठहरा दिया था और उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी।

दरअसल, धनंजय सिंह के खिलाफ यह मामला 10 मई 2020 को दर्ज हुआ था। जौनपुर के लाइन बाजार थाने में मुजफ्फरनगर के रहने वाले और नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने दर्ज कराया था। धनंजय सिंह के खिलाफ अपहरण, रंगदारी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।

आरोपों के मुताबिक धनंजय सिंह के दो साथी संतोष और विक्रम वादी का अपहण करके पूर्व सांसद (धनंजय सिंह) के आवास पर लेकर गए। धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए और गालियां देते हुए कम क्वालिटी वाले सामानों की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया। 

प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने आरोप लगाया कि धनंजय सिंह की बात नहीं मानने पर धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई। इसी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी हुई थी और बाद में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। लेकिन इस बीच एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देकर सात साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगा दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें