📅 Friday, 02 October 2026 | 07:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 से 2 बजे तक और 4 बजे बैंक बंद होगी

📅 21 April 2021, 11:32 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 से 2 बजे तक और 4 बजे बैंक बंद होगी
22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 से 2 बजे तक और 4 बजे बैंक बंद होगी

उत्तर प्रदेश : संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है. राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी एसएलबीसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में मंगलवार को अहम निर्णय लिया गया. इसके तहत अब प्रदेश भर के बैंकों का समय सुबह 10 : 00 से दोपहर 2 : 00 बजे तक ही रहेगा। मतलब कोरोना काल के दौरान रोजाना महज 4 घंटे के लिए ही लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। यह आदेश 22 अप्रैल से लागू होगा और आगामी 15 मई तक प्रभावी रहेगा। कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है। सभी राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हें कम करने के लिए सरकारें कई तरह के प्रतिबंध भी लगा रही हैं। इससे लगभग सभी तरह की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। बैंकिंग सेक्टर में भी इसका असर पड़ा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें