📅 Sunday, 04 October 2026 | 05:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

पूर्व IPS के घर IT रेड, बेसमेंट में मिले 600 लॉकर - 3 करोड़ रुपये बरामद

📅 01 February 2022, 07:37 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व IPS के घर IT रेड, बेसमेंट में मिले 600 लॉकर - 3 करोड़ रुपये बरामद
पूर्व IPS के घर IT रेड, बेसमेंट में मिले 600 लॉकर - 3 करोड़ रुपये बरामद

नोएडा. यूपी के नोएडा सेक्टर 50 में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के परिसरों में तलाशी अभियान चलाने वाले आयकर विभाग ने कई सौ करोड़ की बेहिसाब नकदी बरामद की है. पूर्व आईपीएस के घर इनकम टैक्स की रेड में अब तक 3 करोड़ रुपये मिले हैं. इनकम टैक्स के सर्वे में देर रात 1 बजे तीन लॉकर खोले गए. लॉकर से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी मिली.

यह लॉकर जिनके हैं आयकर विभाग को उनकी तलाश है. नोटों की गिनती के लिए मशीन लगाई गई है. रात करीब 3:00 बजे से ही नोटों की गिनती जारी रही. ये बेनामी संपत्ति तीन संदिग्ध लोगों की है. इनकम टैक्स की टीम संदिग्ध लोगों के बेनामी संपत्तियों को तलाशने में जुटी है.

सेक्टर 50 में आयकर विभाग ने मानसम कंपनी के दफ्तर में सर्वे किया. मकान नंबर ए 6 के बेसमेंट में करीब 650 से ज्यादा लॉकर को किराए पर दिया गया था. इस कंपनी के मालिक पूर्व आईपीएस हैं जोकि यूपी कैडर और 1983 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी हैं..

बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है. यह उनका पुश्तैनी काम है. इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी. इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार जांच में सहयोग कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें