📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

स्कूल खुलने के बाद अब सोमवार से 100 प्रतिशत उपस्थिति से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

📅 12 February 2022, 03:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्कूल खुलने के बाद अब सोमवार से 100 प्रतिशत उपस्थिति से खुलेंगे सरकारी कार्यालय
स्कूल खुलने के बाद अब सोमवार से 100 प्रतिशत उपस्थिति से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तरप्रदेश. कोरोना की थमती रफ़्तार को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।

शुक्रवार देर रात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सारे स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे।

इससे पहले कक्षा नौ से लेकर 12 तक के स्कूल छह फरवरी से खोलने के निर्देश दिए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर के अंत में प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब तेजी से कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें