📅 Thursday, 19 November 2026 | 04:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,031.81 ▼ -72.99 (-0.09%) • निफ्टी 50: 25,227.95 ▼ -63.15 (-0.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹129,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹164,000 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
उज्जैन

राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल स्पर्धा उज्जैन में-देशभर के 500 खिलाड़ी हुए शामिल

📅 10 January 2019, 06:14 AM • ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi ...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल स्पर्धा उज्जैन में-देशभर के 500 खिलाड़ी हुए शामिल
राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल स्पर्धा उज्जैन में-देशभर के 500 खिलाड़ी हुए शामिल

? मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने दी शुभकामनाएं

उज्जैन। स्कूली स्तर की 64 वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता 7 जनवरी से शहर में शुरू हुई। प्रतियोगिता 7 से 11 जनवरी 2019 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 खिलाड़ी शामिल हुए। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के संयोजन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। महानंदा नगर स्पोर्ट्स एरिना में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर मीना जोनवाल थी।

बाबा महाकाल की ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराजजी मेहता ने मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतियोगिता में भाग लेने आई टीमो का परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी ओर शुभकामनाए देते हुए खिलाड़ियों को देश का भविष्य बताया ओर खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता संचालक खेलाधिकारी श्री आर.के. पालीवाल, राकेश चौधरी, राष्ट्रीय अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी जीतेन्द्र शिंदे, गिरीश उपाध्याय, सिराज अंसारी, तिलक दवे, किशन पुरोहित, पंकज दुबे, अर्जुन विश्वकर्मा, मनोज मीणा, प्रकाश जोशी भी इस मौके पर मौजूद थे। बालकों के मुकाबलों के दौरान दिल्ली एवं पंजाब के खिलाडिय़ों से एस.जी.एफ.आई. के ऑर्ब्जवर सुरेश शर्मा, सहायक संचालक खेल आर.के. पालीवाल, प्राचार्य अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने परिचय प्राप्त कर खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। प्रचार-प्रसार समिति के अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने पालीवाल वाणी को बताया कि 7 से 11 जनवरी तक को बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कई मैच खेले जाएंगे। बालक वर्ग में स्कोरर अर्जुन विश्वकर्मा एवं आदिल मंसूरी तथा बालिका वर्ग में अंपायर ज्योति यादव एवं कल्पना सुरावत रहे।

paliwalwani
पालीवाल वाणी ब्यूरो-राजेश जोशी, संगीता जोशी...✍️
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल