📅 Saturday, 24 October 2026 | 01:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उदयपुर

संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ 4 सितंबर को होगी : रघुनाथ पालीवाल

📅 04 September 2024, 02:09 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ 4 सितंबर को होगी : रघुनाथ पालीवाल
संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ 4 सितंबर को होगी : रघुनाथ पालीवाल

उदयपुर. ब्लॉक गिर्वा एवं उदयपुर शहर के संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ का आयोजन 3 व 4 सितंबर को राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में होगा.

वाकपीठ अध्यक्ष रघुनाथ पालीवाल ने बताया कि वाकपीठ का शुभारंभ उदयपुर सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी तख्तसिंह शक्तावत के आतिथ्य में होगा. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुंजबिहारी भारद्वाज विभागीय एवं कार्यालय की अपेक्षाओं पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. वाकपीठ उपाध्यक्ष मुकेश पंड्या ने बताया कि इस प्रकार की वाकपीठ की शिक्षाजगत में अहम भूमिका होती है. वार्ताकार विभिन्न विषयों पर वार्ता प्रस्तुत करेंगे.

वाकपीठ के मंच पर संवाद स्थापित होने से नई ऊर्जा का संचार होता है. किरण बाला जीनगर ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करने के रास्ते खुलते हैं. वाकपीठ की सफलता के लिए कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी कोषाध्यक्ष विद्या गौड़, चुनाव अधिकारी दिलीप जैन, देशपाल सिंह शेखावत, मोहन मेघवाल, महेंद्र सिंह, मोहम्मद अंसार, राजेश सैनिक ने कार्यक्रम की समस्त तैयारी को पूर्णता प्रदान की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें