📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल उदयपुर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सौरभ पालीवाल ने किया

📅 19 December 2019, 02:18 AM • ✍️ Pulkit purohit-Mukesh joshi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल उदयपुर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सौरभ पालीवाल ने किया
पालीवाल ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल उदयपुर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सौरभ पालीवाल ने किया

उदयपुर। 30 वी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन व ट्रॉफी अनावरण सेक्टर 4 स्थित राज मंदिर भवन में समारोह के मुख्य अतिथि अर्चना ग्रुप के डायरेक्टर सौरव पालीवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुवक मंडल अध्यक्ष डॉक्टर संदीप पालीवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि समाज के अध्यक्ष डॉक्टर भंवरलाल हीरावत, कालूलाल पालीवाल, उपाध्यक्ष कृष्णकांत पुरोहित, महामंत्री हेमंत पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेमलता पुरोहित, मंत्री श्रीमती मंजू पालीवाल एवं युवा मंत्री कुशाग्र पालीवाल मौजूद थे। समारोह में सभी 15 टीमों के कप्तान व समाजजनों की उपस्थिति में ट्रॉफी अनावरण व टाई डाली गई साथ ही इस बार प्रथम बार टी-20 के स्थान पर सेंचुरी कप 100 बोलों के मैच कराए जा रहे है। समाज के पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पालीवाल व उनके सुपुत्र तरुण पालीवाल, अरुण पालीवाल व संदीप पालीवाल की ओर से घोषणा की गई। क्रिकेट में विजेता टीम को 5100 रुपए नगद व एक क्रिकेट किट पुरस्कार में दिया जाएगा एवं उपविजेता टीम को क्रिकेट किट पुरस्कार में दिया जाएगा साथ ही सेमीफाइनल व फाइनल टीम के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार में एक स्मार्ट वॉच व भागवत गीता पुरस्कार में दी जाएगी। इसके पीछे उनकी मंशा समाज के युवाओं को खेल के साथ-साथ संस्कारों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुरेंद्र पालीवाल ने किया तथा धन्यवाद युवा खेल मंत्री धीरज पालीवाल ने ज्ञापित किया। पालीवाल महिला संगठन की सक्रिय समाजसेवी श्रीमती तारादेवी पालीवाल ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Pulkit purohit-Mukesh joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें