📅 Friday, 09 October 2026 | 03:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उदयपुर

मेनारिया-पानेरी समाज उदयपुर ने ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया

📅 26 January 2020, 10:13 PM • ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया-पानेरी समाज उदयपुर ने ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया
मेनारिया-पानेरी समाज उदयपुर ने ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया

उदयपुर। (योगेश मेनारिया-अधिवक्ता) समाज भवन में आज सुबह 10ः30 बजे 71 वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेनारिया-पानेरी समाज भवन में 71 वे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करके सलामी के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रूपशंकर मेनारिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मधुमती मेनारिया व समाज वयोवृद्ध मातृशक्ति श्रीमती नर्बदादेवी पानेरी ओर समाज अध्यक्ष श्री लोकेशनारायण पानेरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। झंडारोहण से संबंधित कार्य सर्वश्री अनिल जोशी, नितिन मेनारिया, मोहित मेनारिया व शिक्षाविद दिलीप पानेरी एवं हरीश मेनारिया द्वारा निष्पादित किया गया। राष्ट्रगान संबंधित कार्य सर्वश्री प्रदीप पानेरी, हंसराज पानेरी, अनिल मेनारिया, घनश्याम पानेरी, राकेश पानेरी द्वारा संपादित किया गया। समाज की इस पहल का स्वागत अधिकतम संख्या में परिवारजन ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवा कर देश व समाज प्रेम दर्शाया। इस कार्यक्रम की पहल करने वाले प्रमुख सूत्रधार श्री संजय पानेरी सुपुत्र दौलतराम जी पानेरी रहे। उन्हें समाज की ओर से साधुवाद...सभी समाजजन की गरिमामयी मौजूदगी समाज के इस प्रथम राष्ट्रीय पर्व पर अति सुखद रही। इस राष्ट्रीय पर्व समारोह में प्रसाद वितरण के लिए श्री गिरीश पानेरी व श्री सुरेश मेनारिया द्वारा अनुदान दिया गया। आप दोनों का विशेष हार्दिक आभार। श्री नितिन मेनारिया का जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फ़हराने की प्रक्रिया से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज सचिव श्री रविशंकर मेहता ने किया इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी का साधुवाद... उक्त जानकारी प्रकाशक अंकुर प्रकाशन एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुमार पानेरी ने पालीवाल वाणी को दी।

paliwalwani

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें