📅 Wednesday, 16 September 2026 | 06:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,940 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उदयपुर

ब्राह्मण समाज का 26 वां परिचय सम्मेलन जाड़ोंल (फ.) में आगामी 15 जून को

📅 12 May 2025, 01:28 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण समाज का 26 वां परिचय सम्मेलन जाड़ोंल (फ.) में आगामी 15 जून को
ब्राह्मण समाज का 26 वां परिचय सम्मेलन जाड़ोंल (फ.) में आगामी 15 जून को

उदयपुर. मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति (राज.) के द्वारा समस्त ब्राह्मण समाज के युवक-युवतियों का 26 वां परिचय सम्मेलन आगामी 15 जून 2025 को जाड़ोंल (फ.) में आयोजित किया जा रहा हैं. इच्छूक ब्राह्मण समाज के समाजजन अपने बच्चों के लिए इस आयोजन में पधार कर आयोजन की गरिमा कायम रखते हुए समिति के हाथ मजबूत करें. 

कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त ब्राह्मण, तलाकशुदा महिला, पुरुषों का व अभिभावकों का 26 वां परिचय सम्मेलन, इस बार जाड़ोंल (फ.) में संत एच आर पालीवाल के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा हैं. जिसमें जयपुर, जोधपुर, पाली, झुंझुनूं, झालावाड़, कोटा, छपरा, देवली, लाडपूरा, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेडा, प्रतापगढ़, धारीयावद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, खेरवाडा, सलूम्बर, ऋषभदेव, उदयपुर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देहली, मुम्बई, फरुखाबाद, सूरत, अहमदाबाद, गांधीधाम, चीलोंडा, हिम्मतनगर आदि स्थानों से बायोडेटा संग्रह किये जा रहे हैं, जो बहुत उपयोगी साबित होंगे. उक्त जानकारी समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विष्णु शंकर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.

मेरीज प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश

समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति के संत श्री एच आर पालीवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा 30 अप्रैल 2025 के  विवाहित जोड़े को सूचित किया जाता है कि आप अपना वैवाहिक जोड़े का मेरीज प्रमाण पत्र नगर निगम उदयपुर से तैय्यार कराकर सामुहिक विवाह कार्यालय मे जमा कराये, ताकि आपको राज्य सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि की प्रक्रिया शुरू की जा सके. जिसमें SC/ST के जोड़ों को 50,000+21,000=71,000/- रुपये आपके अकाउंट में डलवाये जा सके.

  • अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें. M. 9660983434
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें