इस तरह की लड़की बनती है एक परफेक्ट वाइफ, रिश्ता तय करने से पहले जान लें
शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे खाने में लोग बहुत डरते हैं। खासकर लड़कों के मन में ये सवाल जरूर मंडराता है कि उन्हें कैसी लड़की से शादी करनी चाहिए? लड़कियों को कैसा लड़का चाहिए ये उन्हें अच्छे से पता होता है, लेकिन लड़के सही लड़की चुनने में कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद कर रहे हैं।
ऐसी लड़की से करनी चाहिए शादी
1. आजकल की लड़कियों को घरेलू काम काज करना पसंद नहीं होता है। अब आप भले नौकर चाकर रख लें। लेकिन एक समय ऐसा जरूर आता है जब आपको घर के कुछ काम करने होते हैं। ऐसे में ऐसी लड़की चुने जो काम को लेकर आलसी न हो।
2. इज्जत एक ऐसी चीज होती है जिसे लोग पैसों से भी बढ़कर मानते हैं। इसलिए उसी लड़की को चुने जो घर के बड़े बूढ़ों समेत सभी की इज्जत करती हो। हालांकि इसके बदले आपको भी उसे वह मान सम्मान और इज्जत देनी होगी।
3. लड़की ऐसी होनी चाहिए जो घर और उसके खर्चे दोनों को अच्छे से मैनेज कर सके। ज्यादा खर्चा करने वाली या परिवार को साथ लेकर न चलने वाली लड़की शादी के लिए रिस्की हो सकती है।
4. लड़की में घमंड नहीं होना चाहिए। यह घमंड घर में लड़ाई झगड़े की वजह बनता है। इसलिए जमीन से जुड़ी और मिलनसार लड़की से शादी करें।
5. हमेशा उसी लड़की से शादी करें तो आपसे शादी करने को रेडी हो। मां-बाप के प्रेशर में मजबूरी में शादी करने वाली लड़कियों से दूर रहें। बाद में लाइफ बर्बाद हो सकती है।
6. लड़की ऐसी होना चाहिए जिसमें संघर्ष करने और दुख झेलने की ताकत हो। समय हमेशा अच्छा नहीं होता है। ऐसे में लड़की को मुसीबत के समय आपका साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
7. सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन ऐसा भी न हो कि इच्छाएं कभी खत्म ही न हो। या उन्हें पूरा करने के चक्कर में लड़की कुछ गलत न करें। इसलिए लड़की चुनते समय देख लें कि वह ज्यादा डिमांड करने वाली तो नहीं है।
8. घर की बहू घर की शान होती है। इसलिए लड़की का व्यवहार और बोलचाल भी चेक कर लें। अशब्द या कटु वचन बोलने वाली लड़कियों से रहे। मीठी वाणी वाली लड़कियों से शादी रचाएं।
9. लड़की में धीरज होना भी जरूरी है। यदि उसे बहुत गुस्सा आता है तो शायद वह ससुराल में एडजस्ट नहीं कर पाएगी। उसे हर चीज को धैर्य और प्यार से हैंडल करना आना चाहिए।
10. लड़की और आपके विचार आपस में मिलते हैं या नहीं ये भी देख लें। कई बार अलग विचार होने पर लोग एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। हालांकि यदि दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान हो तो एडजस्ट हो जाता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tulsi Vivah 2026: घर पर कैसे कराएं तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह? जानें पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के बाद क्यों किया जाता है तुलसी विवाह? जानें शादी-विवाह से क्या है इसका खास कनेक्शन
Numerology : IAS- IPS बनते हैं इस तारीख को जन्में बच्चे, बेहद तेज चलता है इनका दिमाग, क्या है आपके बच्चे का मूलांक
Tulsi Vivah 2026: आखिर क्यों भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप? जानें माता वृंदा और जलंधर की पूरी पौराणिक कथा