📅 Friday, 09 October 2026 | 04:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

स्वामी विवेकानंद के इन 10 अनमोल वचनों को जरूर पढ़ें, जीवन में मिलेगी सफलता

📅 17 January 2023, 01:54 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वामी विवेकानंद के इन 10 अनमोल वचनों को जरूर पढ़ें, जीवन में मिलेगी सफलता
स्वामी विवेकानंद के इन 10 अनमोल वचनों को जरूर पढ़ें, जीवन में मिलेगी सफलता

स्वामी विवेकानंद कितने महान व्यक्तित्व के धनी थे, यह बताने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में 1893 में विश्व धर्म संसद में दिए गए भाषण से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया था.आइए पढ़ते हैं उनके 10 अनमोल विचार.

● जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है.

● बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं.

● उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए.

● ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं.वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है.

● जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे. यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो तुम ताकतवर हो जाओगे. 

● एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ.

● तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के.

● किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.

● सबसे बड़ा धर्म है, अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना.स्वयं पर विश्वास करो.

● हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं? शब्द गौण हैं. विचार रहते हैं. वे दूर तक यात्रा करते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें