📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

अंगूठे की बनावट देखकर जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें, जानिए क्या कहता है अंगूठा आपके बारे में

📅 04 January 2022, 10:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अंगूठे की बनावट देखकर जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें, जानिए क्या कहता है अंगूठा आपके बारे में
अंगूठे की बनावट देखकर जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें, जानिए क्या कहता है अंगूठा आपके बारे में

मोटा अंगूठा:

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा मोटा, चौड़ा या चपटे आकार का होता है ऐसे व्यक्तियों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। ऐसे लोग अधिक गुस्से वाले होते हैं। इन्हें जब गुस्सा आता है तो शांत कराना बहुत मुश्किल होता है। गुस्से में ऐसे लोग कभी कभी अपना गंभीर नुकसान कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों को बहुत जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता है। ऐसे लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं।

लंबा और पतला अंगूठा:

अगर किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा पतला और लंबा है तो ऐसा व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं और उसे जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन ऐसा व्यक्ति संघर्ष करने से कतराता नहीं हैं और बहुत जल्द जीवन में सफलताएं हासिल करता है। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं. ऐसा व्यक्ति किसी भी स्थिति में अपने आप को ढाल लेता है।

अगर अंगूठा हो सख्त:

अंगूठा अगर सख्त है। साथ ही इसमें लचक कम होती है और सीधा रहता है तो ऐसे व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। ऐसे लोग जब किसी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग अच्छे प्रशासक और मैनेजर होते हैं। साथ ही इन्हें आसानी से मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। ये लोग बहुत स्पष्टवादी हैं। साथ ही आपकी शारीरिक ऊर्जा बहुत अधिक हैं। ऐसे लोगों में भावुकता कम होती हैं।

तर्जनी अंगुली को स्पर्श करने वाला अंगूठा:

हाथ का अंगूठा जब हाथ की प्रथम अंगुली यानि तर्जनी अंगुली के प्रथम पोर से भी आगे निकल जाए तो ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं और समय के साथ-साथ उनका वजन बढ़ता चला जाता हैं।

अगर अंगूठा हो छोटा:

अंगूठा का आकार छोटा है तो ऐसे व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होता है। इनमें कार्य करने की क्षमता भी कम होती है। ये एकांत में रहना अधिक पसंद करते हैं. ये लोग काम के प्रति लापरवाह भी होते हैं। साथ ही काम को समय पर कभी पूरा नहीं करते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें