📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
धर्मशास्त्र

ज्‍योतिष शास्त्र : जिंदगी में कई बार प्यार और ब्रेकअप करते हैं इस राशि के लोग, एक रिश्ते पर नहीं टिकती इनकी गाड़ी

📅 10 March 2022, 11:53 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्‍योतिष शास्त्र : जिंदगी में कई बार प्यार और ब्रेकअप करते हैं इस राशि के लोग, एक रिश्ते पर नहीं टिकती इनकी गाड़ी
ज्‍योतिष शास्त्र : जिंदगी में कई बार प्यार और ब्रेकअप करते हैं इस राशि के लोग, एक रिश्ते पर नहीं टिकती इनकी गाड़ी

ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार आप किसी भी व्यक्ति की राशि के आधार पर उसका स्वभाव और भविष्य बता सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातक जीवन में बार-बार प्यार और ब्रेकअप करते हैं। ये किसी एक रिश्ते पर ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाते हैं। बार-बार पार्टनर बदलना इनकी आदत में शामिल होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक जीवन में कई लोगों से रिश्ता बनाते हैं। हालांकि ये अपनी मर्जी से ऐसा नहीं करते हैं। उनकी गलती बस इतनी होती है कि ये गलत व्यक्ति से दिल लगा बैठते हैं। इन्हें इंप्रेस करना बहुत आसान होता है। ये किसी से भी जल्दी मोहित होकर उन्हें दिल दे बैठते हैं।

जब प्यार में इन्हें धोखा मिलता है तो फिर ये दूसरे पार्टनर की तलाश में लग जाते हैं। हालांकि यदि ये एक बार किसी रिश्ते को लेकर सिरियस हो जाए तो उसे फिर कभी हाथ से नहीं जाने देते हैं। ये पार्टनर से हमेशा वफादार रहते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा खुशमिजाज और चंचल किस्म का होता है। ये बड़े मिलनसार भी होते हैं। इसलिए इनकी दूसरों से दोस्ती जल्दी हो जाती है। इन्हें दूसरों से प्यार भी जल्दी हो जाता है। इस चक्कर में ये कई रिश्ते बना लेते हैं।

इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये एक ही चीज से जल्दी बोर भी हो जाते हैं। इसलिए किसी एक रिश्ते में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। हालांकि पार्टनर इन्हें बहुत प्यार करें तो शादी के बाद ये अपना रिश्ता पूर्ण ईमानदारी से निभाते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का मन बड़ा ही चंचल स्वभाव का होता है। ये किसी भी रिश्ते पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता है। ये रिश्ते को लेकर सिरियस काम ही होते हैं। कुछ समय बाद ये वर्तमान रिश्ते को अनदेखा करने लगते हैं।

इनके बनाए रिश्ते कमजोर होते हैं। ये दूसरों को आसानी से छोड़ भी देते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में लगातार कुछ नया और अलग चाहिए होता है। इसलिए ये पुराने पार्टनर को छोड़ नए से जल्दी जुड़ जाते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक किसी एक व्यक्ति के साथ बांधकर रहना पसंद नहीं करते हैं। ये आजाद पक्षी होते हैं। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह उड़ना और नए नए लोगों से मिलना पसंद होता है। इनकी किसी एक पार्टनर से ज्यादा दिनों तक नहीं बनती है।

इनका रिश्तों में जल्दी जल्दी ब्रेकअप होता है। ये चीजों से जल्दी बोर हो जाते हैं। हालांकि कई बार इनकी किस्मत भी खराब होती है। इस चक्कर में इनका ब्रेकअप हो जाता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें