📅 Sunday, 04 October 2026 | 01:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राज्य

FB पर महिला को हुआ प्यार, ससुराल जाते समय ट्रेन से हुई फरार

📅 27 September 2021, 11:48 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
FB पर महिला को हुआ प्यार, ससुराल जाते समय ट्रेन से हुई फरार
FB पर महिला को हुआ प्यार, ससुराल जाते समय ट्रेन से हुई फरार

चलती ट्रेन में कपड़े बदलने टॉयलेट गई महिला अचानक गायब हो गई। मौर्य एक्सप्रेस में रांची से अपने पति के साथ अपनी ससुराल लखीसराय जा रही महिला का पता चल गया है। उसे किसी ने अगवा नहीं किया था। वह पति को छोड़ प्रेमी के पास गोरखपुर भाग गई थी।

धनबाद रेल पुलिस ने उसे गोरखपुर से बरामद कर उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगाई तो रेल पुलिस सक्रिय हुई और उसे ढूढ़ निकाला।

मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने की बात कह टॉयलेट गई थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने मामले की शिकायत धनबाद रेल पुलिस से की थी।

पति लखीसराय निवासी अजीत कुमार ने चार-पांच अज्ञात सह यात्रियों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। महिला के परिजन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की तो रेल पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई और फौरन महिला को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

यह भी पढ़े : SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहे कमाई का मौका, सिर्फ 14 दिनों के लिए लगाएं पैसा

एक कंपनी में सेल्स काम करने वाले अजीत के साथ उस महिला की शादी 2019 के अंत में हुई थी। शादी के बाद पति उसे ससुराल नहीं ले गया था। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक पर एक लड़के से हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। पहली बार पति उसे लेकर ससुराल जा रहा था।

उसके प्रेमी को यह नागवार गुजरा। महिला धनबाद स्टेशन से बाहर आकर बस से पहले वाराणसी गई। वहां से वह अपने प्रेमी के पास गोरखपुर चली गई। उसके प्रेम-प्रसंग की भनक उसके घरवालों को भी थी। इसलिए ससुराल जाते समय उसका मोबाइल सिम निकाल लिया गया था लेकिन वह वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर अपने प्रेमी से संपर्क में थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही उस तक पहुंची।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें